ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली में तीन बेटे सहित 32 वर्षिय महिला को भजिता ने किया अगवा ; बरामदगी को लेकर भटक रहा पीड़ित पति
वैशाली। जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया गया है 20 वर्ष के एक युवक ने अपने ही रिश्ते के तीन बच्चे सहित चाची को अगवा कर लिया है। घटना को लेकर पीड़ित पति ने महनार थाना में 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है बताया गया है कि वैशाली ज़िले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के लाहौरी चक वार्ड संख्या 6 निवासी शिवनाथ कुमार पासवान ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बरामदगी को लेकर महनार एसडीपीओ वैशाली पुलिस अधीक्षक समेत उप महा निरीक्षक मुजफ्फरपुर से गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला
मामला दरअसल बताया गया है कि महनार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी राम दयाल भगत के 35 वर्षिय पुत्र शिवनाथ कुमार पासवान की 32 वर्षिय पत्नी माला देवी और उसके तीन पुत्र रितेश कुमार 8 वर्ष, नितेश कुमार 5 वर्ष एवं 3 वर्षिय शाहिल राज को गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भतीजा संजीव भगत ने बहला फुसलाकर गलत नियत से अगवा कर लिया है। जिसको लेकर पीड़ित ने महनार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन घटना के 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक संतोष जनक कार्यवाई नही की है। जिसको लेकर पीड़ित ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर अभिलंब कार्यवाई की मांग की है।
क्या कहते हैं पीड़ित पति
इस सम्बंध में पीड़ित पति शिवनाथ कुमार पासवान ने कहा कि घटना 26 जनवरी की जब वे पलंबर की कार्य करने के लिए घर ने निकाला हुआ था इसी बीच नामजद आरोपी द्वारा बाजार से सामान की खरीदारी करने के बहाने महिला को तीन बच्चे सहित बोलरों में बैठा लिया और लेकर फरार हो गया। लेकिन काफ़ी हद तक वे अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन तीनों बच्चे और उसकी पत्नी माला देवी का कोई अता पता नहीं चल पाया।जिसको लेकर थाने में FIR दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस की लेट लतीफी के कारण पीड़ित पति को शंका है कि तीनों बच्चे और उसकी पत्नी को मानव तस्करों के हाथों बेच दिया गया है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीन बच्चे के साथ महिला को अगवा कर लेने का मामला थाने में दर्ज है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारी छापेमारी कर रही है उन्होंने बताया कि बिदुपुर थाने के मथुरा गांव में महिला के रिश्तेदार में छापेमारी की गई है। लेकिन आरोपी समेत तीन बच्चे और महिला की फरार चल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उस कांड में पर्यवेक्षण प्राप्त नहीं हुआ है पुलिस को पर्यवेक्षण प्राप्त होते हैं अग्रिम विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।





2 thoughts on “बैशाली – 3 बच्चे समेत चाची को ले भागा भतीजा, चाचा लगा रहे पुलिस के चक्कर!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/es-AR/register-person?ref=UT2YTZSU
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?