भागलपुर/ निभाष
भागलपुर।मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कौआकोली अंबेडकर चौक के समीप एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मृतक की पहचान शंभू यादव के पुत्र अमर कुमार यादव के रूप में हुई है मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताया जा रहा है, मृतक अमर कुमार के भाई सौरभ कुमार ने बताया हमारे भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह इंटर की परीक्षा देकर आगे की पढ़ाई के लिए बीएन कॉलेज में एडमिशन कराया था वह प्रत्येक दिन की तरह ट्यूशन पढ़कर 8:00 बजे रात्रि में घर आया और मोटरसाइकिल लगाई फिर महाशिवरात्रि के मौके पर शिवजी के बारात में शामिल होने गया था उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला गांव वालों ने सुबह जब शोर-शराबा किया तो पता चला कि मेरे भाई की किसी ने संदेहास्पद तरीके से हत्या कर दी है, वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची मधुसुदनपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है, मृतक अमर के पिता सरकारी विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।





1 thought on “भागलपुर-शिवजी के बारात में शामिल होने गये युवक की निर्मम हत्या!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!