रिपोर्ट अनमोल कुमार
भारत की जनता तय करेगी कि सरकार में कौन रहेगा व कौन बाहर होगा?
नई दिल्ली : अडाणी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस की टिप्पणी पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले भी मैं जॉर्ज सोरोस की बातों से सहमत नहीं होता था और आज भी उनकी बातों से सहमत नहीं हूं। चिदंबरम ने ट्वीट किया- मैं पहले भी जॉर्ज सोरोस की अधिकांश बातों से सहमत नहीं था और मैं अब भी जो कुछ वो कहते हैं, उससे भी सहमत नहीं हूं, लेकिन उनकी टिप्पणियों से भारत में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास एक बचकाना बयान है। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारत की जनता इस बात का फैसला करेगी कि सरकार में कौन रहेगा और कौन बाहर होगा। उन्होंने कहा-मुझे नहीं लगता कि मोदी सरकार इतनी कमजोर है कि 92 साल के एक विदेशी नागरिक की बयानबाजी से गिराई जाएगी। एक अन्य ट्वीट करते हुए चिदंबरम ने कहा-जॉर्ज सोरोस को अनदेखा करें और नूरील रूबिनी को सुनें। रूबिनी ने चेतावनी दी कि भारत तेजी से बड़े निजी समूहों की ओर से बढ़ हो रहा है, जो संभावित रूप से प्रतिस्पर्धा में बाधा डाल सकता है। बता दें कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में गुरुवार को सोरोस ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनेस टाइकून और कथित करीबी सहयोगी गौतम अडानी के शेयर संकट से कमजोर हो जाएंगे। साथ ही हिंदुस्तान की मोदी सरकार को गिराने की बात भी की था।





2 thoughts on “मोदी सरकार इतनी कमजोर नहीं, सोरोस की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता चिदंबरम बोले!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/ru/register?ref=O9XES6KU
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.