हाजीपुर -गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बने शिवजी के गाड़ीवान, निकली भव्य झाँकी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

हाजीपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव की बारात में भव्य जुलुश की परम्परा है

और शिव की बारात की अगुवाई करते है बैलगाड़ी पर गाड़ीवान बने स्थानीय नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

नित्यानंद राय हाजीपुर से विधायक भी रहे , फिर उज्जियारपुर से सांसद बने , प्रदेश अध्यक्ष बने , केंद्रीय मंत्री बने – लेकिन शिवकी बारात की अगुआई की परमपरा नहीं छोड़ी ….

हाजीपुर के इस परम्परागत भव्य शिव बारात में , बैलगाड़ी पर सबसे आगे देहाती लिबास में शिवजी के गाड़ीवान बने मंत्री जी भी इस परम्परा का हिस्सा बन चुके है

बिहार के वैशाली की पावन भूमि पर स्थित ऐति‍हासिक बाबा पतालेश्वरनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के मौके पर यहां निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की बरात की भव्‍यता ऐसी होती है कि लोग झलक पाने को बेताब रहते हैं। भव्‍य आयोजन किया गया था शोभायात्रा के साथ शोभा यात्रा में 75 झांकियों के अलावा 10 बैंड पार्टी, 13 आरकेस्ट्रा पार्टियों के अलावा मशहूर शहनाई वादकों पटना की परेड बैंड पार्टी भी शामिल हुई मंदिर परिसर से निकलने वाली बरात लगभग चार किलोमीटर का सफर को तय करने में 7 से 8 घण्टे का समय लगता है  और यह हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम पहुंचती है। वहां भव्य समारोह का आयोजन होता है। जब बात देवों के देव की हो, तो उनकी बरात को ले जाने वाला भी खास ही होना चाहिए। जी हां, ये गाड़ीवान खास होते हैं देश के गृह राज्‍यमंत्री नित्‍यानंद राय बाबा भोलेनाथ की बैलगाड़ी के गाड़ीवान वने है

देहाती वेश-भूषा में रहते हैं नित्‍यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में लगातार 4 बार नित्यानंद इस अनूठी परंपरा का निर्वहन किया 4 बार रेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री रहते हुए वे महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव की भव्य एवं आकर्षक बारात में बाबा भोलेनाथ के गाड़ीवान बनें थे करीब चार दशक के अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही नित्यानंद राय इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। नित्‍यानंद राय के साथ भाजपा के विधायक अवधेश सिंह भी बैलगाड़ी पर सवार थे भगवान भोलेनाथ की बैलगाड़ी के आगे भूत-बैताल बने दर्जनों युवक चल रहे थे और पीछे-पीछे झांकियां, बैंड-बाजा, आर्केस्‍ट्रा और भांगड़ा वाले नाचते-झूमते चल रहा था साथ ही हजारों लोगों की भीड़। इस दौरान नित्‍यानंद पारंपरिक वेश-भूषा धोती एवं कुर्ता में में थे जबकि सिर पर पगड़ी थी

हाजीपुर के पतालेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव की निकली भव्य बरात को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़ ऐसी की सड़क पर कहीं पांव रखने की जगह भी नहीं। मानो हाजीपुर की सड़कों पर आस्था सैलाब उमड़ पड़ा हो शहर एवं ग्रामीण इलाकों से लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ थी भगवान शिव की बरात को देखने शहर की सड़कें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक के लिए यातायात थम जाती हैं। नगर के पतालेश्वर नाथ से निकली भगवान शिव की बरात मस्जिद चौक होते हुए थाना चौक, गुदरी बाजार, राजेंद्र चौक, सिनेमा रोड, यादव चौक, अनवरपुर चौक, डाकबंगला रोड होते हुए अक्षयवट राय स्टेडियम में पहुंचती है सड़क के साथ-साथ घर व दुकान की छतों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिव बरात की एक झलक पाने को बेचैन रहती है। पातालेश्‍वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां शिवलिंग धरती से निकली थी। कई शताब्दी से यहां स्थापित मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद मंदिर की देखरेख करती है। महाशिवरात्रि पर चार दशक से लगातार अनूठी परंपरा का केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्यानंद कर रहे निर्वहन। चार टर्म विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते भी बने गाड़ीवान। कहा- जब तक उनका जीवन है परंपरा का करते रहेंगे निर्वहन

क्या कहते हैं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

किसी भी सूरत में यंहा शिवबारात में शामिल होने का मौक़ा नहीं छोड़ता हु भगवान् भोलेनाथ सब पर कृपा बनाये

Join us on:

Leave a Comment