ऋषिकेश की रिपोर्ट!
नालंदा जिले में महाशिवरात्रि की धूम देखी जा रही है। सुबह से ही सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ और जगह-जगह झांकियां निकाली जा रही है। आपको बता दें कि बिहार शरीफ से पटेल नगर इलाके से शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 351 महिलाओं ने सर पर कलश लेकर पूरे इलाके का भ्रमण किया। वहीं दूसरी ओर रहुई प्रखंड के उतरनामा पंचायत के धर्मसीह विघा गांव के वार्ड नंबर 3 से समस्त ग्रामीणों के सहयोग से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 151 महिलाओं ने सर पर कलश लेकर इलाके का भ्रमण किया। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे इलाके में झांकी निकाली गई जिसमें कई स्वरूपों को दिखाया गया। कलश यात्रा में शामिल भक्तों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से इलाके में भक्ति वातावरण के साथ-साथ लोगों में भक्ति का भाव जागता है।
बाइट।अविनाश मुखिया आयोजनकर्ता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा





4 thoughts on “नालंदा- शिवालयों में उमड़ी भीड़, निकाली जा रही झाकियां!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?