रिपोर्ट अनमोल कुमार
पहले मैच में धोनी की CSK और पांड्या की GT के बीच भिड़ंत
मैच शाम 7.30 और दोपहर के मैच 3.30 बजे से
इस बार खेले जाएंगे कुल 70 लीग मुकाबले
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। भारतीय कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL-2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार IPL का आगाज 31 मार्च को होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मैच होंगे। 52 दिन तक चलने वाले इस सीजन का खिताबी मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। इस बार IPL में ओपनिंग मैच गत विजेता हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइन्स (GT) टीम के बीच होगा। गुजरात टीम का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।
इस सीजन का ओपनिंग मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। शाम के मुकाबले 7.30 बजे से, जबकि दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे।
सभी 10 टीमें खेलेंगी ग्रुप में 14-14 मुकाबले
सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर एक टीम ग्रुप स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी। इस दौरान हर टीम को 7 मैच अपने घर में खेलने होंगे, जबकि बाकी 7 मुकाबले विपक्षी टीम के घर में खेलने होंगे।
IPL-2023 के ग्रुप और टीमें इस प्रकार है
ग्रुप-ए : मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स।
ग्रुप-बी : चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स।
12 जगहों पर 70 मैच
IPL-2023 के मुकाबले कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे। इस बार के मैचन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला के स्टेडियम पर खेले जाएंगे।





3 thoughts on “बज गया बिगुल :IPL-2023 का आगाज 31 मार्च से, शेड्यूल जारी”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.bh/register/person?ref=JW3W4Y3A