मोदी को झुकाने व भारत सरकार को ध्वस्त करने के बयान को ले जॉर्ज सोरोस पर बिफरी भाजपा

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

स्मृति ईरानी का अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का बयान भारत पर हमला
विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को हिलाने की कोशिश
देश की जनता एकजुट होकर मुंहतोड़ जबाव दें

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को अनेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर जमकर पलटवार किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड के बैंक को तोड़ दिया, एक व्यक्ति जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया है, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वह मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे। साथ ही यह भी भविष्यवाणी की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के संकट से कमजोर होंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीयों से एकजुट होकर भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वाली विदेशी शक्तियों का जवाब देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोरोस की टिप्पणी भारत पर हमला है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज एक नागरिक के रूप में मैं प्रत्येक व्यक्ति, संगठन और समाज से इस व्यक्ति के इरादे की निंदा करने का आह्वान करती हूं, जो अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए हमारे लोकतांत्रिक हितों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि आज जब भारत को अमेरिका के राष्‍ट्रपति, फ्रांस के राष्‍ट्रपति और इंग्‍लैंड के प्रधानमंत्री आभार प्रकट करते हैं कि उनके देशों में भारतीयों की वजह से आज आर्थिक संबंध और मजबूत हो रहे हैं। जब भारत विश्‍व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनकर उभर रहा है, तब हिंदुस्‍तान के लोकतांत्रिक ढांचे में हस्‍तक्षेप करने वाले जॉर्ज सोरोस को एकसुर में जवाब दें।
ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे का उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जॉर्ज सोरोस प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं, बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी।
स्मृति ईरानी ने कहा कि विदेशी धरती से भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे को हिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड के बैंक को तोड़ दिया, एक व्यक्ति जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया है, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने का ऐलान किया है। कई देशों के खिलाफ दांव लगाने वाले जॉर्ज सोरोस ने अब भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अपने गलत इरादे जाहिर कर दिए हैं। आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते इस विदेशी को जवाब देना चाहिए।
आखिर कौन हैं जॉज सोरोस?
अरबपति जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर क्रोनी कैपटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। साथ ही दावा किया कि उनके भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने ये बात जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान कही। जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर अडानी समूह के कथित हेरफेर में शामिल होने का भी आरोप लगाया था।

Join us on:

1 thought on “मोदी को झुकाने व भारत सरकार को ध्वस्त करने के बयान को ले जॉर्ज सोरोस पर बिफरी भाजपा”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment