दुनिया के किसी देश में नहीं है, हिंदुस्तान के पीएम को झुकाने की औकात : कांग्रेस

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पीएम मोदी को कोई झुकाये, कोई उठाये ये देखना भाजपा का काम
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के बयान पर कांग्रेस ने भी बोला हमला

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के बयान को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी हमला बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर जॉर्ज सोरोस को फटकार लगाई है। जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी से जुड़ा अदाणी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है। रमेश ने आगे कहा कि अदाणी मामले का जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी जॉर्ज सोरोस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'स्मृति ईरानी साफ सुन लो, पीएम मोदी को कोई झुकाये कोई उठाये ये देखना भाजपा का काम है, लेकिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को झुकाने की औकात दुनिया में किसी की नहीं है।

भाजपा का ट्रोल मंत्रालय सोरोस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कर रहा : शिवसेना
इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस कौन हैं और भाजपा का ट्रोल मंत्रालय उन्हें समर्पित एक पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा मंत्री जी, भारत की चुनावी प्रक्रिया में इजरायली एजेंसी के हस्तक्षेप पर कोई टिप्पणी? यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है।
बता दें कि अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर अदाणी मामले को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस जैसे व्यक्ति चाहते हैं कि एक कमजोर देश हो, जिसमें एक कमजोर सरकार हो और जो उनके दिशा-निर्देश अनुसार चले, लेकिन ये एक नया हिंदुस्तान है।

Join us on:

7 thoughts on “दुनिया के किसी देश में नहीं है, हिंदुस्तान के पीएम को झुकाने की औकात : कांग्रेस”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment