नवगछिया का कुख्यात राजा सहनी उर्फ़ मुन्ना माइकल जख़्मी हालत में पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेज में भर्ती!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

नवगछिया का दुर्दांत अपराधी राजा साहनी उर्फ मुन्ना माइकल को जख्मी हालत में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. राजा साहनी कई बड़े बैंक लूटकांड का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना नवगछिया से अपने कुछ गुर्गों के साथ मिल्की टोला स्थित एक घर में छिपा हुआ था.

मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि राजा साहनी कई बड़े लूटकांड का मास्टरमाइंड है। इसने दर्जनों लूटकांड की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में राजा शामिल था। इसने अररिया में 60 लाख ,
नवगछिया में 40 की भीषण बैंक लूटकांड की घटना को अंजाम तक पहुंचाया है।

पंकज नवगछिया से भागकर मरंगा स्थित मिल्की के नया टोला इलाके में छिपा हुआ था। नवगछिया और मरंगा थाना के सहयोग से घेराबंदी कर इसे पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान पुलिस और अपराधी के बीच हाथापाई हुई। जिसमें
दो पुलिसकर्मी की मामूली रूप से जख्मी होने की सूचना है।

Join us on:

1 thought on “नवगछिया का कुख्यात राजा सहनी उर्फ़ मुन्ना माइकल जख़्मी हालत में पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेज में भर्ती!”

Leave a Comment