रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना बिग ब्रेकिंग: पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार का एक बड़ा कांच का टुकड़ा टूटकर गिरा कई मीडियाकर्मी और राजद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हुए घायल। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बाल बाल बचे । थोड़ी देर हुई होती तो डिप्टी cm तेजस्वी यादव घटना के चपेट में आकर बुरी तरह से चोटिल हो सकते थे ।घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल ।मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पहुचाया सरकारी अस्पताल ।सभी घायलों की स्थिति खतरे से ख़ाली बताई जा रही है । मालूम हो कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि के अवसर पर राजद पार्टी द्वारा बापू सभागार में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सहित हजारों कार्यकर्ता शिरकत किए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद डिप्टी cm जैसे ही बाहर निकल रहें थे ।इसी दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शोरगुल किया जानें लगा जिसके बाद एक कांच का बड़ा दरवाजा टूटकर गिर गया था।





3 thoughts on “बापू सभागार का एक बड़ा कांच का टुकड़ा टूटकर गिरा कई मीडियाकर्मी और राजद कार्यकर्ता घायल!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/register?ref=QCGZMHR6
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.bh/futures/ref?code=IXBIAFVY