नवादा- भारी मात्रा में शराब के साथ, कार बाईक जब्त, तस्करों को भी दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा


झारखंड से स्कॉर्पियो से भर कर विदेशी शराब ला रहे भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,पुलिस से बचने के लिए स्कॉर्ट कर रहे एक बाइक सवार को भी पुलिस ने धर दबोचा,शराब धंधेबाज से पुलिस कर रही पूछताछ,मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है,
होली की तैयारी को देखते हुए शराब धंधेबाज झारखंड से स्कॉर्पियो से भर कर शराब लेकर आ रहे धंधेबाज को पुलिस ने धंधेबाज को धर दबोचा,अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया है की थाना क्षेत्र के पैजना गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखते ही स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा जिससे खदेड़ कर पकड़ लिया गया है,तलाशी की दौरान,करीब 232 आफ तथा 05 फुल बोतल बरामद किया गया है,जिसका अनुमानतः कीमत ढाई लाख रुपया बताया गया है,वही स्कॉर्पियो की स्कॉर्ट कर रहे एक अपाची बाइक सवार को भी गिरफ्तार किया गया है,थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया है गिरफ्तार आरोपी को उत्पाद अधिनियम की तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,जिले में होली को देखते हुए शराब धंधेबाज झारखंड के विभिन्न रास्ते से विदेशी शराब को जमा करना शुरू कर दिया है,इसे रोकना पुलिस को एक चुनौती बनी हुई है!

Join us on:

1 thought on “नवादा- भारी मात्रा में शराब के साथ, कार बाईक जब्त, तस्करों को भी दबोचा!”

Leave a Comment