ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। देसरी बाजार के पटेल चौक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया हैं। 12 दिन की जन्म पुत्री की सर से पिता का साया उठ गया। बताया गया है कि युवक अपने 12 दिन की जन्मे पुत्री के लिए दूध और दवा लाने के लिए थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर गया था और एक जेनरल स्टोर की दुकान में सामान की खरीदारी कर रहा था। तभी तेज रफ्तार की ट्रैक्टर आया और उसे रौंदते हुए दुकान में घुस गया था। जिसमे वे बुरी तरह से घायल हो गया। हालांकि की युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दी गई थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक का 12 दिन पहले प्रथम संतान जन्म लिया था
मृतक युवक देसरी थाना के पटेल चौक गांव निवासी प्रमोद साह का 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। मृतक मुकेश कुमार का शादी दो साल पहले हुई थी जिसका पहली संतान 12 दिन पहले पुत्री जन्म ली थी। नवजात बच्ची के लिए बाजार से दूध और दवा लाने गया था इस खुशी भरे पल में ईश्वर को मंजूर ही कुछ और था। तेज रफ्तार की ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया और उसकी मौत इलाज के दौरान पटना में हो गया। हालांकि की लोगों ने तुरंत चालक सुनील कुमार उर्फ बंटी को पकड़ लिया और पुलिस को सौप दी है।
क्या कहते हैं देसरी थाना अध्यक्ष
इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित के परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को जेल भेज दिया गया है।





2 thoughts on “बेटी के जन्म के 12 वें दिन पिता का निधन, सड़क दुर्घटना में जख़्मी होने के बाद थे इलाज़रात!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/hu/register?ref=IQY5TET4
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.