अब ये साबित हो गया की राजद जदयू में कोई बड़ी डील हुई है – उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

गुरूवार को दिल्ली से पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कैबिनेट विस्तार को नीतीश कुमार के बयान के हवाला देते हुए कहा कि यह साबित हो गया कि दोनों पार्टियों के बीच कुछ डील हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि कैबिनेट विस्तार पर फैसला तेजस्वी यादव लेंगे। जो बताता है कि अब कोई फैसला भी नीतीश कुमार खुद से नहीं ले पा रहे हैं। जबकि कैबिनेट विस्तार करना उनका अधिकार है। उनकी बातों के कहीं न कहीं डील की बात सही साबित हो रही है।

उपेंद्र कुशवाहा ने 20 फरवरी की होनेवाली बैठक को जदयू नेतृत्व द्वारा अवैध घोषित किए जाने के फैसले पर आश्चर्च जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह मेरी समझ से बाहर है कि जिस बैठक में सिर्फ जदयू के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है, किसी दूसरी पार्टी के लोगों को नहीं, वह भी इसलिए कि कैसे जदयू को और मजबूत किया जाए, इस पर मंथन कर सकें। उस बैठक को पार्टी गलत बता रही है, तो मेरे लिए यह सबसे बड़े आश्चर्य की बात है।

Join us on:

1 thought on “अब ये साबित हो गया की राजद जदयू में कोई बड़ी डील हुई है – उपेंद्र कुशवाहा!”

Leave a Comment