रुपेश कुमार की रिपोर्ट
मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला हुई लापता, अबतक नही मिला कोई सुराग, परेशान परिजन, बेटे से हुआ था विवाद
औरंगाबाद: नगर थाना क्षेत्र के बिराटपुर मुहल्ला स्थित दर्जी मुहल्ला की एक 45 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध मे महिला के बेटे ने नगर थाना में एक आवेदन देकर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। लापता हुई महिला की पहचान उसी मुहल्ला निवासी स्व० कलाम अंसारी की पत्नी कशीदा खातून के रूप के की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात महिला का अपने एक बेटे के साथ पारिवारिक मामले को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसको लेकर वह तनाव में रह रही थी। प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए निकलती थी। बुधवार की सुबह भी वह अपने घर से सुबह साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए पुरानी जीटी रोड तरफ निकली थी लेकिन घर वापस नही लौटी। महिला के घर वापस नही लौटने पर उसके चारों पुत्र परेशान हो गए।
जिसको लेकर सबो में अपने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू कर दी। महिला के बेटों ने शहर के सभी बस स्टैंड, सभी पार्क एव सभी सार्वजनिक स्थलों पर उसकी खोजबीन की तथा पूछताछ की। लेकिन फिर भी महिला का कोई सुराग नही मिल सका। महिला की खोजबीन के लिए उनके बेटों के द्वारा जितने भी रिश्तेदार थे। सभी के पास कॉल किया गया उसके बावजूद भी कही महिला का पता नही चल सका। अंत मे थक हारकर महिला के बड़े पुत्र जहांगीर आलम उर्फ मिंटू ने नगर थाना में एक आवेदन देकर अपने माँ के सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।
इस सम्बन्ध में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि लापता महिला के पुत्र के द्वारा गुमसुदगी के बारे में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसको दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लापता महिला के तश्वीर को जिले के सभी सम्बन्धित थानों को भेजा गया है जिसे जल्द से जल्द महिला की सकुशल बरामदगी की जा सके।





2 thoughts on “औरंगाबाद-मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला हुई लापता, अबतक नही मिला कोई सुराग!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/ro/register?ref=HX1JLA6Z