ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली। जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव मटखनवा के पास केला बगान से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। युवक की शव केला बगान में पड़ा हुआ होने का सूचना गाँव मे फैली सनसनी फैल गया। शव को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया। युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि बीते शाम से ही युवक घर मे लापता हो गया था।
बताया गया है कि माइल गाँव निवासी रविंदर पासवान का 18 वर्षिय पुत्र कृष्ण कुमार बताया गया है। बीते बुधवार की देर शाम से गायब था। जिसका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर केला के बगीचे में शव फेका गया हुआ पाया गया है। जिसको लेकर भाड़ी संख्या में लोगों का भीड़ जमा हो गया घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिदूपुर थाने के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
इस संबंध में मृतक कृष्ण कुमार के मां मंजू देवी ने गांव के ही 3 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव के सूरज कुमार, राम लाल पासवान, भोचन पासवान इन लोगों ने उनके पुत्र से पूर्व में विवाद किया था। इसी को लेकर बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी से शिकायत की गई थी लेकिन संतोष जनक कार्यवाही नहीं किए जाने को लेकर उसके पुत्र की हत्या कर दिया गया है। आरोपी की मां मंजू देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी पुत्र की हत्या करने की धमकी दिया जा रहा था लेकिन पुलिस लापरवाही बरती जिसके कारण उसके पुत्र की निर्मम हत्या कर दिया गया।
क्या कहते हैं बिदुपुर थाना अध्यक्ष
इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि केला बगीचे से एक युवक की शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। बेटा के परिजनों के द्वारा दिए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।





3 thoughts on “वैशाली- युवक की हत्या कर शव केले के खेत में फेंका, बरामद!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/register-person?ref=IHJUI7TF
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!