पूर्णिया: हथियार का भय दिखाकर डकैती, महिला को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम!

SHARE:

आकाश कुमार.
पूर्णिया

जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में हथियारों से लैस दो बदमाशों ने एक महिला को बंधकर बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने महिला के विरोध करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के चिखने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण महिला के घर को ओर दौड़े. भागने के क्रम में एक बदमाश को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं महिला को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है।

पीड़ित महिला की पहचान बाघमारा गांव निवासी कुमारी नूतन के रूप में हुई है। घटना के बारे में घायल महिला के पति चंदन कुमार शर्मा ने बताया कि तब वे ड्यूटी गए हुए थे, उनकी पत्नी कुमारी नूतन घर में अकेली थी। इसी दौरान दो बदमाश आ धमके और पत्नी को बंधकर बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने लगे। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

बदमाश घर में रखे करीब एक लाख रुपए, और जेवरात ले भागे। पत्नी के चिखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण महिला के घर की ओर दौड़े. भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया. जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। स्थानीय ने बताया की दबोचे गए एक अपराधी के पास से दो जिन्दा कारतूस व सोने – चांदी के जेवरात मिले हैं.

केनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को जख्मी हालत में केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराकर पुलिस हिरासत में ले लिया है. पुलिस पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह ने बताया की गिरफ्तार अपराधी के.नगर थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी का निवासी बताया जा रहा है. जिसकी पहचान धीरज कुमार यादव के रूप में हुई है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Join us on:

Leave a Comment