नालंदा – ईट भट्ठा मजदूर ने फाँसी लगाकर कर लिया आत्महत्या!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा -नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के बेलसर गांव में एक मजदूर ने चिमनी भट्टा पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मजदूर सुखारी पासवान बेलसर गांव स्थित महादेव स्थान के पास चिमनी भट्टा पर काम करता था और वह कल भी चिमनी भट्टा पर काम करने के लिए गया। ग्रामीणों ने सुबह जब देखा तो सुखारी पासवान चिमनी भट्टा पर मृत पाया गया। हालांकि सुखारी पासवान ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट।चौकीदार बेलसर गांव
बाइट।परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

Join us on:

4 thoughts on “नालंदा – ईट भट्ठा मजदूर ने फाँसी लगाकर कर लिया आत्महत्या!”

Leave a Comment