संतोष तिवारी की रिपोर्ट
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मिली जीत के लिए कुढ़नी की जनता का आभार प्रकट करने बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कुढ़नी पहुंचे।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा कि भारत की सुंदरता और सुगंध सभी धर्म और संस्कार में निहित है ।यहां कि संस्कृति सभ्यता और संस्कार में जो खुशबू है उसे किसी धर्म या पंथ में नहीं बांध सकते। यहां की मिट्टी में जो सनातन की मर्यादा शांति और सौहार्द है है वह हमें सभी धर्मों को सम्मान देने का संदेश देती है। यहां के मन के लोगों के मन का भाव हमारी खूबसूरती को दर्शाता है । भाजपा नेता ने कहा कि वह पिछले उपचुनाव के दौरान कुढ़नी के लोगों से किए वायदा निभाने आए हैं। यहां के लोगों से होली के पहले आने का वादा किया था। कल वे एक दर्जन गांव में भ्रमण करेंगे और क्षेत्र में कमल खिलाने वाले, भाजपा को जिताने वाले लोगों का अभिनंदन और आभार करेंगें ।जिन्होंने अपने संकल्प को सरकार रंग दिया । लव-कुश समीकरण और उपेंद्र कुशवाहा पर सीधे-सीधे बोलने से बचते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि वे इस समुदाय के संकल्प और पराक्रम को स्वीकारते हैं। साथ ही कहने में संकोच नहीं है यह समुदाय भाजपा से जुड़ा है तो निश्चय ही वे इस समुदाय का भी आभार जताना चाहते हैं और इनके पराक्रम के रंग में रंगना चाहते हैं । यात्रा के दौर पर किए गए सवाल पर श्री राय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में मुख्यतः तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे । इसी 25 फरवरी को वे पटना के बापू सभागार में किसान और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने और सम्मान दिलाने वाले स्वामी सहजानंद की जयंती पर आयोजित किसान मजदूर समागम को संबोधित करेंगे। बाद में वे बाल्मीकि नगर जाएंगे जहां लोकसभा क्षेत्र में आम सभा करेंगे साथ ही वहां के कार्यकर्ताओं संग बैठक भी करेंगे। तुष्टिकरण की नीति का विरोध करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा वोट के लिए तुष्टीकरण की नीति अपनाना कहीं से तर्कसंगत नहीं है। पूर्व में इसी तुष्टीकरण की नीति के कारण देश का विभाजन हो चुका है और समय-समय पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने से वास्तविक नीति की अनदेखी की जाती है जो कहीं से उचित नहीं है।
बाइट:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह भाजपा नेता नित्यानंद राय





6 thoughts on “गृह मंत्री अमित शाह बिहार में मुख्यतः तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे- नित्यानंद राय!”
Thanks for shening. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/es/register?ref=RQUR4BEO
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/fr-AF/register?ref=JHQQKNKN
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/pt-PT/register/person?ref=KDN7HDOR
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6