जलजमाव व पुल निर्माण की माँग को लेकर सड़क जाम!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

पानी निकासी एवं पुल निर्माण को लेकर चेरो पंचायत के ग्रामीणों ने NH20 को किया जाम, प्रशासन की सूझबूझ से हटाया गया जाम।

बख्तियारपुर से रजौली के बीच बन रहे 4 लाइन निर्माण कार्य को लेकर इन दिनों कार्य युद्ध स्तर पर जारी है इसी बीच हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के चेरो पंचायत के दर्जनों ग्रामीण ने आज चेरो गांव के समीप पानी निकासी एवं पुल निर्माण को लेकर थोड़ी देर के लिए नेशनल हाईवे 20 को जाम लगाकर यातायात पूरी तरह से बाधित कर दिया। चेरो पंचायत के ग्रामीण गुड़िया देवी ने बताया कि फोर लाइन निर्माण के दौरान फूल नहीं बनाए जाने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से पुल बनाने की मांग की है। जाम की सूचना पाकर मौके पर चेरो ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया। उसके बाद यातायात परिचालन शुरू हो गया।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

4 thoughts on “जलजमाव व पुल निर्माण की माँग को लेकर सड़क जाम!”

Leave a Comment