समाधान यात्रा को लेकर कल बेगूसराय आएंगे सीएम, तैयारी पुरी

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में समाधान यात्रा कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार सदर प्रखंड क्षेत्र में यात्रा के क्रम में पंहुच रहें हैं जहां तैयारी अंतिम चरण में है। बेगूसराय के पुलिस लाइन में सीएम के हेलीकॉप्टर से 11 बजे दिन में पहुंचेंगे और सदर प्रखंड के कंकौल कस्तूरबा विद्यालय, मध्य विद्यालय कंकाल का निरीक्षण करेंगे जिसके बाद प्रखंड कार्यालय में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करने के बाद समाहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान सदर प्रखंड के पीछे मोहल्ला में भी सीएम निरीक्षण करेंगे और फिर प्रखंड परिसर में जिविका दीदी के द्वारा लगाए गए स्टांल का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी खुशी है और लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आने से पहले जिस तरह से मुहल्लों का विकास का कार्य किया गया है आगे भी कई तरह की समस्याएं हैं उनका भी निराकरण किया जाए।

Join us on:

3 thoughts on “समाधान यात्रा को लेकर कल बेगूसराय आएंगे सीएम, तैयारी पुरी”

Leave a Comment