रिपोर्ट अनमोल कुमार
नई दिल्ली : राजनीतिक पार्टियों को कहां से कितना चंदा मिलता है, पर Association for Democratic Reforms (ADR) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस और कई दूसरी पार्टियों से तीन गुना ज्यादा चंदा पाती है भाजपा। 2021-22 में भाजपा को 614 करोड़ का चंदा मिला है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 95 करोड़ ही मिल पाया। राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 780.774 रुपये डोनेशन के रूप में मिले हैं। ये वो आंकड़ा है जो राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा खुद जारी किया गया है।
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 614.63 करोड़ भाजपा को मिले हैं जबकि कांग्रेस को 95.46 करोड़। बड़ी बात ये है कि कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम, NPEP और AITC को जितना चंदा मिला है, अकेली भाजपा को उससे तीन गुना ज्यादा डोनेशन प्राप्त हुआ है। वहीं, हर वर्ष की तरह मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दावा किया है कि उसे एक बार फिर 20000 से ज्यादा रुपये का कोई चंदा नहीं मिला है। पिछले 16 साल से पार्टी यही प्रस्तुत कर रही है। वैसे ADR की रिपोर्ट से ये आंकड़ा भी मिलता है कि सभी राष्ट्रीय पार्टियों को इस बार जो डोनेशन मिला है, वो पिछले साल की तुलना में 31.50 फीसदी ज्यादा रहा है। यहां भी 28.71 फीसदी की बढ़ोतरी भाजपा के चंदे में हुई है।
ADR रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को वैसे तो चंदा कम मिला है, लेकिन पिछले साल की तुलना में उसके डोनेशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल कांग्रेस को 74.52 करोड़ का डोनेशन मिला था जो इस साल बढ़कर 95.46 करोड़ हो गया। रिपोर्ट से भी ये भी पता चला है कि इस बार राष्ट्रीय पार्टियों को सबसे ज्यादा चंदा राजधानी दिल्ली से मिला है, उसके बाद गुजरात और फिर तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र से चंदा मिला है। वहीं 625.88 करोड़ का डोनेशन बिजनेस कॉरपोरेट द्वारा दिया गया है और 153.33 करोड़ रुपये लोगों के जरिए मिले हैं। बड़ी बात ये है कि देश की जितनी भी बड़ी कंपनियां हैं, उनके द्वारा सबसे ज्यादा डोनेशन 548.81 करोड़ भाजपा को ही दिया गया है। कांग्रेस पार्टी को कॉरपोरेट्स की तरफ से 54.57 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।





2 thoughts on “कांग्रेस समेत कई पार्टियों से तीन गुना ज्यादा चंदा पाती है भाजपा!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=IXBIAFVY