कैमूर में पछुआ हवा से ठंड में उतार-चढ़ाव, 11 प्रखंडों का गिरा पारा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर में पछुआ हवा के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है और ठंड का असर जारी है. दिन में धूप निकल रही है लेकिन तेज हवा के चलते लोगों को ठंड महसूस हो रही है. पछुआ हवा के चलते कैमूर के कई प्रखंडों में न्यूनतम तापमान में मंगलवार को भी गिरावट देखी गई है.

जिले के भभुआ, भगवानपुर, मोहनिया, में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. दुर्गावती में 8.7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरा है.

जिला मुख्यालय भभुआ के मौसम की बात करें तो दिन में धूप निकली थी लेकिन हवा का प्रवाह रहा. कैमूर का मौसम आज बुधवार को कल (मंगलवार) के जैसा ही कुछ रहेगा. कुछ खास बदलाव के आसार नहीं हैं. न्यूनतम तापमान में भी कुछ खास उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं. जिले के करीब 11 प्रखंडों के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है.

शुक्रवार से शनिवार तक कैमूर सहित सभी प्रखंडों में औसत तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इस दौरान कैमूर में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव रहेगा. गुरुवार से ही इसका असर दिखने लगेगा. गुरुवार से पूरे कैमूर जिले में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

Join us on:

2 thoughts on “कैमूर में पछुआ हवा से ठंड में उतार-चढ़ाव, 11 प्रखंडों का गिरा पारा!”

Leave a Comment