रवि शंकर शर्मा :-
मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा, समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पटना, 14 फरवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ‘समाधान यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिलान्तर्गत उजियारपुर प्रखंड के ग्राम भगवानपुर देसुआ में कृषि कार्य निरीक्षण स्थल का निरीक्षण किया। किसानों एवं जीविका दीदियों द्वारा स्प्रिंकलर सिंचाई तथा जैविक विधि से की जा रही बहुफसलीय खेती का उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान किसानों एवं जीविका दीदियों द्वारा की जा रही जैविक तरीके से बहुफसलीय खेती से होने वाले लाभ के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। किसानों ने बताया कि जैविक विधि एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के माध्यम से खेती करने पर उत्पादन में न सिर्फ वृद्धि हो रही है बल्कि उत्पाद भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा की जा रही बहुफसलीय खेती की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपलोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जैविक तरीके से की जा रही खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कायम रहती है। इससे होने वाले उत्पाद स्वास्थ्यवर्द्धक एवं स्वादिष्ट होते हैं।
भगवानपुर देसुआ में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से विभिन्न विभागों के माध्यम से कराये गये एवं कराये जाने वाले विकास कार्यों का शिलापट्ट अनावरण कर एकीकृत उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136 भगवानपुर देसुआ का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बच्चों के पठन-पाठन एवं मिल रही सुविधाओं के संबंध में आंगनबाड़ी संचालिका से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को ठीक ढंग से पढ़ायें, इन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। आई०सी०डी०एस० समस्तीपुर द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित फोटो गैलरी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को नियोजन पत्र एवं प्रोत्साहन राशि से संबंधित सांकेतिक चेक प्रदान किया।
डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर, ग्रामीण एवं शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, जीविका सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, 4,083 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों से वित्त पोषण से संबंधित 102 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, समग्र गव्य विकास योजना 2022-23 के लाभुकों को सांकेतिक चेक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत राहत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत नियोजित महिला पर्यवेक्षिका का संविदा से संबंधित नियोजन पत्र एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार बियाडा क्लस्टर कार्यालय, दरभंगा द्वारा भूखंड / छावनी के स्थल पर स्वामित्व देने से संबंधित प्रमाण-पत्र लाभुकों को प्रदान किये। कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर दिये जाने वाले कृषि यंत्रों की चाबी चयनित लाभुकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद भी किया। जीविका दीदियों ने बताया कि जीविका के माध्यम से चलायी जा रही सतत् जीविकोपार्जन योजना से गरीब तबके से जुड़ी हम जैसी महिलाओं को काफी लाभ हुआ है। जीविका दीदियों ने बताया कि गरीबी के कारण पहले दूसरे के खेतों में मजदूरी करनी पड़ती थी, जिससे बच्चों का भरण-पोषण होता था । जीविका से जुड़ने के बाद वे आत्मनिर्भर बनी हैं और अब अपना खुद का रोजगार कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हुई है। बच्चों को ठीक ढंग से भोजन, वस्त्र एवं शिक्षा मिल रही है। इसके लिये वो मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करती हैं।
भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके यथाशीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, सांसद श्री रामनाथ ठाकुर, विधायक श्री अख्तरुल इस्लाम, विधायक श्री रणविजय साहू विधायक श्री अजय कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्टी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख के सचिव श्री अनुपम कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मिशन जल-जीवन- हरियाली अभियान श्री राहुल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिक गोपाल सिंह, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल श्री मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा ललन मोहन प्रसाद, समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।





4 thoughts on “मुख्यमंत्री ने ‘समाधान यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले में विकास योजनाओं का लिया जायजा!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/register-person?ref=QCGZMHR6
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.