बिजली चोरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, 5 लोगो पर कार्रवाई – कार्यपालक अभियंता!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है। इस कड़ी में मीटर बाइपास एवं बिना बैध विधुत कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुएपाँच लोगो को पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के सती स्थान मखदुमपुर, गोवर्धन बिगहा, इबराहीमपुर,हाजीसराय आदि गांवो में मीटर जांच अभियान चलाया गया।
जहाँ बिजली चोरी करते हुए पाँच लोगो को पकड़ा गया है।पकडे गये लोगो में सुशीला देवी पर 35743 भोला राम पर 14722 पपु कुमार पर 398824 अमरेंद्र कुमार पर 304168 एवं जनक यादव पर 22418 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया हैं।

Join us on:

2 thoughts on “बिजली चोरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, 5 लोगो पर कार्रवाई – कार्यपालक अभियंता!”

Leave a Comment