बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है 127 जिंदा कछुआ को जीआरपी पुलिस ने बरामद किया है दरअसल बरौनी जंक्शन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 127 जिंदा कछुआ तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे सभी 127 जिंदा कछुआ को बरौनी जीआरपी ने बरामद किया है । जानकारी के अनुसार बरौनी जीआरपी को सूचना मिली थी कि ट्रेन के रास्ते कछुआ की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी की जहां से लावारिस हालत में कई बैग में रखें 123 कछुआ को बरामद किया है। तस्करों के द्वारा विभिन्न साइज के कछुओं को तस्करी कर ले जाया जा रहा था लेकिन जीआरपी ने बरौनी में ही सभी कछुआ को बरामद कर लिया है। बरौनी जीआरपी के द्वारा कछुए को गंगा में छोड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई है, जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वारा इन कछुओं को गंगा में छोड़ा जाएगा। बताते चलें कि कछुआ की डिमांड बंगाल समेत कई देशों में दवा के रूप में की जाती है और वह महंगे दामों पर बिकती है इसलिए तस्करों के द्वारा भारत से कछुए की तस्करी की जाती है।




