आकाश कुमार की रिपोर्ट
17 सूत्री मांगों को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने गुरुवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. इस दौरान काला बिल्ला लगाकर पूर्णिया विश्वविद्यालय की नीतियों का सेवानिवृत्त शिक्षक विरोध किया। भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर सेवानिवृत्त शिक्षक संघ प्रदर्शन किया। सेवानिवृत शिक्षकों ने पूर्णिया कॉलेज प्राचार्य पर मनमानी के आरोप लगाते विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
संघ के सचिव डा. चन्द्र कान्त यादव ने बताया कि 17 सूत्री मांगों के समर्थन एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के सेवा निवृतशिक्षक सांकेतिक धरना व काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि धरना कार्यक्रम के पश्चात् एफुक्टो के 17 सूत्री मांग एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन कुलपति, पूर्णिया विश्वविद्यालय को सौंपा जायेगा।
विदित हो कि सप्तम वेतनमान में वेतन अनुमान्यता प्राप्त होने के बावजूद पूर्णिया विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों को छठम् वेतनमान दिया जा रहा है। वहीं नवम्बर 2022 से जनवरी 2023 तक पेंशन के भुगतान अधर में अटका हुआ है, इसके भुगतान की मांग मुखर करने के लिए यह प्रदर्शन की जा रही है। वहीं पेंशन भुगतान में की गई 25 फीसदी कटौती से भी पूर्णिया विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक परेशान है।
वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव घनश्याम राय ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर 31 दिसंबर तक की सारी राशि का भुगतान कर दिया गया है। सरकार के स्तर पर जो भी राशि लंबित है, सरकार द्वारा राशि जैसे ही संचारित की जाएगी। लंबित राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
बाइट1 – प्रदर्शनकारी, सेवानिवृत शिक्षक
बाइट2-कुलसचिव,पूर्णिया विश्वविद्यालय , घनश्याम राय





3 thoughts on “पूर्णिया: 17 सूत्री मांगों को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक संघ का प्रदर्शन”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?