ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की हत्या करने की साजिश हुई नाकाम
हाजीपुर में शिवरात्रि के मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कि हत्या करने का वीडियो जारी किया गया था जिस पर वैशाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वीडियो में कहा गया है की नित्यानंद का सुपारी लेकर शिवरात्रि के मौके पर गोली मार देने का मन है 3 साल से सपना में आ रहा है शिवरात्रि के मौके नित्यानंद राय को गोली मारेंगे 2 दिन पहले या वीडियो बनाया गया था जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया इसकी भनक लगते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवक को हिरासत में ले लिया है पुलिस सब वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश कर रही है तो लगातार छापेमारी में पुलिस लगी हुई है युवक से लगातार पुलिस पूछताछ थाने लाकर कर रही है वहीं युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत FIR भी नगर थाने में दर्ज किया जा रहा है पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है तो गिरफ्तारी युवक माधव कुमार उर्फ माधव झा पिता अविनाश कुमार झा जो वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है जिसे पुलिस सांची पट्टी एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है पुलिस अब यह भी जांच कर रही है की किस मकसद से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है इस वीडियो बनाने में संलिप्त सभी युवक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है
कैसे हुआ मामला का खुलासा
नगर थानाध्यक्ष सुबोध सिंह हाजीपुर को व्हाट्सएप पर एक विडियों प्राप्त हुआ। इस विडियो में माननीय केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को संबोधित करते हुए एक नौजवान गोली मारने कि बात कह रहा था तथा उनपर आक्रमक हमला करने की बात कर रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक वैशाली के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए टिप्पणी करने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया





2 thoughts on “केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के हत्या की कर रहा था साजिश, नाकाम, शख्स गिरफ्तार!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?