आकाश कुमार
पूर्णिया.
पूर्णिया के गढ़बनैली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। नाराज छात्रों ने खुद को कैंपस के बिल्डिंग में बंद कर लिया और स्कूल प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर प्रदर्शन किया। नाराज छात्र विद्यालय के व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि उनके साथ विद्यालय शोषण कर रहा है। मेस में खाना सही नहीं मिलता। कंप्यूटर लैब को स्टोर रूम बना दिया गया है। शिक्षक गालियां देते हैं, मारपीट करते हैं। और तो और शिकायत की बात पर कैरियर खराब करने की धमकी दी जाती है।
छात्रों ने बताया कि एक छात्र को बुरी तरह पीटा गया है। जो शिक्षक ऐसा करते हैं उनका नाम लेने से छात्र डर रहे हैं। उन्हें लगता है कि कहीं उनका कैरियर बर्बाद न हो जाए। छात्र पूर्णिया डीएम से मिलने की मांग कर रहे हैं।
इधर विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल जे के सिंह ने बताया कि बच्चे स्कूल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इस आंदोलन में कक्षा 6 से 11 तक के छात्र हैं। और ये 11वीं के छात्रों के ही नेतृत्व में ये हो रहा ह। 12वीं के बच्चे इसमें शामिल नहीं है। वाईस प्रिंसिपल ने कहा कि ये छात्र अपने साथी को स्कूल वापस बुलाने की ज़िद पर हैं, जिसे स्कूल से सस्पेंड किया गया। जितने आरोप लगाए जा रहे हैं वो बेबुनियाद है।





1 thought on “पूर्णिया : नवोदय विद्यालय के छात्रों का बवाल, शिक्षकों पर लगाया गालीगलौज व मारपीट का आरोप”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?