जहानाबाद जदयू जिला कार्यकारिणी की 71 सदस्यीय नए टीम की घोषणा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा द्वारा गठित जहानाबाद जिला कार्यकारिणी को बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अनुमोदन के उपरांत आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।नई जिला कार्यकारिणी में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष, 23 महासचिव,31 सचिव,1 कार्यालय प्रभारी,1 प्रवक्ता तथा 1 कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया है।नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है,जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।


जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा नई कार्यकारिणी को अनुमोदित किए जाने से संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और अब पूरी टीम जनता दल (यूनाइटेड) की नीतियों एवं बीहट पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकासवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेगी।
नई कार्यकारिणी में नरेंद्र किशोर को वरीय उपाध्यक्ष वही रजनीश कुमार बिकु को जिला प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कमिटी के घोषणा से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं प्राथमिक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
जदयू के जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने सभी मनोनीत सम्मानित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने,बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयास से जहानाबाद में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा एवं सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं विश्वास से जिले के संगठन को नई ऊर्जा मिली है।नई कार्यकारिणी संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगी तथा आगामी दिनों में सदस्यता अभियान,संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगी।
जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह ,पूर्व प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस,जय प्रकाश चंद्रवंशी,प्रदेश सचिव दिलिप कुशवाहा,सुनीता कुमारी,इबरार अहमद,जगदीश प्रसाद कुशवाहा सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती एवं जनता की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Join us on: