आकाश कुमार की रिपोर्ट :-
पूर्णिया में 5 साल की मासूम के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दरिंदों ने गैंगरेप के बाद गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी और फिर शव को गड्ढे में दफन कर दिया। मासूम तीन दिन से लापता थी। मिली जानकारी के मुताबिक तब मासूम घर के बाहर खेल रही थी, जब दरिंदे उसे उठाकर ले गए. हैरत की बात है कि इस घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों में उनके चाचा ही शामिल हैं। जबकि एक अन्य की पहचान
पुलिस ने गड्ढे से मासूम की लाश अर्धनग्न अवस्था में बरामद की। मासूम के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं। घटना जिले के अमौर प्रखंड की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौजूद हर इंसान के रोंगटे खड़े हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची गुरुवार को अन्य 3 मासूम के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान ही मासूम को 3 युवक बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर लेकर गए। वहां तीनों ने मिलकर सामूहिक रेप किया। इसके बाद बचने के लिए उसकी हत्या कर लाश को नदी किनारे गड्ढे में दफना दिया।
बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी के लापता हो जाने पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। जिन बच्चों के साथ बेटी खेल रही थी, उन्हीं ने आरोपियों के नाम बताए। इसमें से बच्ची के ही परिवार के ही दो सदस्य हैं। पुलिस ने छापेमारी कर बच्ची के दो चचेरे चाचा और कौशर आलम नामक युवक को हिरासत में लिया। चचेरे चाचाओं की उम्र 17 और 20 साल है।
आरोपियो ने पुलिस को बताया कि बच्ची को झाड़ी में ले गए। तीनों ने मिलकर पहले बच्ची के साथ सामूहिक रेप किया। बच्ची उन्हें जानती थी, इसलिए बचने के लिए उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए गड्ढे में लाश को उफना दिया। अमौर थानेदार राजीव कुमार आजाद ने बताया कि 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
बाइट 1- मासूम के परिजन
बाइट2 -पुलिस





2 thoughts on “पूर्णिया- 5 साल की मासूम से दरिंदगी, गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.