कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
आगामी 6 फरवरी से भगवानपुर के भोलेनाथ के मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम संगीतमय कथा का होगा शुभारंभ, युद्धस्तर पर की जा रही तैयारी
आगामी छह फरवरी को कैमूर जिले के भोलेनाथ के मंदिर में सात दिवसीय श्री राम संगीतमय कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उक्त सात दिवसीय श्रीराम संगीतमय कथा के आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। यह कार्यक्रम भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवान शिव मंदिर परिसर में होने जा रहा है। छह फरवरी से शुरू होकर सात दिवसीय श्रीराम संगीतमय कथा का का समापन बारह फरवरी को होगा। समापन के मौके पर भव्य भंडारा का आयोजन होगा। इसकी जानकारी इस पावन कार्यक्रम के कथावाचक वाराणसी के पंडित संजय पाठक महाराज ने दी हैं।





