सहस्त्र चंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक में 3 फरवरी को आयेंगे सांसद मनोज तिवारी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मुंडेश्वरी धाम में चल रहे सहस्त्र चंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक में तीन फरवरी को आयेंगे भोजपुरी कलाकार सह दिल्ली सांसद मनोज तिवारी

कैमूर जिले में भगवानपुर प्रखंड स्थित मां मुंडेश्वरी धाम के नीचे सहस्त्र चंडी यज्ञ सह महारुद्राभिषेक का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में आज यानी तीन फरवरी को भोजपुरी कलाकार सह दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी आयेंगे और चंद घंटे रूक कर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

कैमूर में दिल्ली सांसद व भोजपुरिया स्टार मनोज के आगमन को लेकर जोरों से तैयारी किया जा रहा है। बता दें कि भोजपुरिया स्टार सह दिल्ली सांसद का पैतृक गांव में कैमूर जिले में है। कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के अतरवलिया गांव के मनोज तिवारी रहनेवाले है। मनोज तिवारी अपनी सुरीली आवाज से भोजपुरी जगत में एक से बढकर एक गीत संगीत भजन की प्रस्तुति दे चुके हैं। वहीं वर्तमान समय में मनोज तिवारी दिल्ली के सांसद है। इधर भगवानपुर में चल रहे उक्त यज्ञ में तीन फरवरी को मनोज तिवारी के कार्यक्रम का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment