ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर के कुदरा में बालू के ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त

कैमूर जिले के कुदरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में बालू के खिलाफ चलाये गये अभियान में पांच ट्रैक्टर को जब्त किया। बालू लदे पांच ट्रैक्टर को कुदरा थाने की पुलिस व खनन विभाग ने की है। कुदरा थाने की पुलिस व खनन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कुदरा थाना क्षेत्र के वैन व इटही गांव के समीप की है। इस दौरान पुलिस ने पांच ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गया। जिस ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकडा है उसकी पहचान रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के हंसलाल के रूप में हुई है। बता दें कि बालू के ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और इसी को लेकर बालू के अवैध खनन व ओवरलोडिंग को लेकर लगातार कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत पुलिस व खनन विभाग ने ओवरलोडेड बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। उपरोक्त मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment