कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
गली में जलनिकासी के विवाद में मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत
कैमूर जिले के रामगढ. थाना क्षेत्र के रामगढ बाजार में बीते तीन दिन पहले गली में जल निकासी के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चली थी। चली लाठियों में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गये थे। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए परिजनों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया था। रामगढ़ रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। घायलों से रामगढ़ रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। इन घायलों में एक की हालत नाजुक बताया गया था। घायलों में पक्ष से तीन लोग है जिसमें पिंटू कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता व ऋषि गुप्ता थे। दूसरे पक्ष से ओम प्रकाश गुप्ता है। ये सभी घायल रामगढ़ बाजार के रहनेवाले थे। इसी क्रम में इलाज के दौरान ऋषि की मौत हो गयी। ऋषि के मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




