कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
17 लाख रुपये गबन के मामले में जिप अध्यक्ष व जिला अभियंता के खिलाफ जिप सदस्य अनशन पर बैठी
17 लाख रुपये गबन के मामले में जिप अध्यक्ष व जिला अभियंता के खिलाफ जिप सदस्य अनशन पर बैठी
कैमूर। 17 लाख रुपये गबन के मामले में पूछने पर कनीय अभियंता ने भगवानपुर जिला परिषद सदस्य समदेइयां देवी से गलत ढंग से व्यवहार किया गया। इस मामले में जिला परिषद सदस्य समदेइयां देवी ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कैमूर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। इधर इसी मामले में बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर भगवानपुर जिला परिषद सदस्य समदेइया देवी द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष और जिला अभियंता के खिलाफ अनशन पर बैठी। वहीं समर्थन में भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल भी शामिल हुए। अनशन के दौरान जिप सदस्य समदेइया देवी द्वारा बताया गया कि कल जिला परिषद में मैं और मेरे पति मल्लू मुसहर आये तो पता चला कि हमारे क्षेत्र के लिए सरकार के राशि आवंटित कर दी गयी है। सात माह पूर्व की और कार्य कुछ भी नहीं हुआ है फिर जिला अभियंता से हम दोनों के द्वारा बात किया गया कि तो उन्होंने बोला कि आपका कनीय अभियंता बदल दिया गया है जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के कहने पर तो हमने पूछा कि पुराना कार्य का क्या हुआ तो उधर से जवाब आया कि जो करना है कीजिए अब कुछ नहीं होगा। जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है जो राशि आवंटित हुई है उससे तीन माह के अंदर ही कार्य करना है नहीं तो राशि लौटानी है लेकिन राशि न लौटाकर सात माह से राशि जिला अभियंता के पास पडी हुई है यह एक दंडनीय अपराध है। इसकी शिकायत कार्यपाल मुख्य पदाधिकारी कैमूर व जिला अधिकारी से मिलकर हमारे द्वारा शिकायत भी किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में निश्चित कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि षष्टम वित्त आयोग से भगवानपुर क्षेत्र में आवंटित राशि गबन कर ली गयी है।
17 लाख रुपये गबन के मामले में पूछने पर कनीय अभियंता ने भगवानपुर जिला परिषद सदस्य समदेइयां देवी से गलत ढंग से व्यवहार किया गया। इस मामले में जिला परिषद सदस्य समदेइयां देवी ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कैमूर को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। इधर इसी मामले में बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर भगवानपुर जिला परिषद सदस्य समदेइया देवी द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष और जिला अभियंता के खिलाफ अनशन पर बैठी। वहीं समर्थन में भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल भी शामिल हुए। अनशन के दौरान जिप सदस्य समदेइया देवी द्वारा बताया गया कि कल जिला परिषद में मैं और मेरे पति मल्लू मुसहर आये तो पता चला कि हमारे क्षेत्र के लिए सरकार के राशि आवंटित कर दी गयी है। सात माह पूर्व की और कार्य कुछ भी नहीं हुआ है फिर जिला अभियंता से हम दोनों के द्वारा बात किया गया कि तो उन्होंने बोला कि आपका कनीय अभियंता बदल दिया गया है जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के कहने पर तो हमने पूछा कि पुराना कार्य का क्या हुआ तो उधर से जवाब आया कि जो करना है कीजिए अब कुछ नहीं होगा। जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है जो राशि आवंटित हुई है उससे तीन माह के अंदर ही कार्य करना है नहीं तो राशि लौटानी है लेकिन राशि न लौटाकर सात माह से राशि जिला अभियंता के पास पडी हुई है यह एक दंडनीय अपराध है। इसकी शिकायत कार्यपाल मुख्य पदाधिकारी कैमूर व जिला अधिकारी से मिलकर हमारे द्वारा शिकायत भी किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में निश्चित कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि षष्टम वित्त आयोग से भगवानपुर क्षेत्र में आवंटित राशि गबन कर ली गयी है।




