कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई की। मोहनिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरेज गांव से 17 पेटी शराब बरामद किया। मोहनिया पुलिस ने यह शराब एक कार से बरामद किया है। हालांकि इस घटना में शराब धंधेबाज पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया। मोहनिया पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की है। मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलायी और चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में बरेज गांव के समीप आ रही एक कार से 17 पेटी शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कागजी करते हुए तस्कर की पहचान में जुट गयी है।




