पंकज कुमार जहानाबाद।
गणतंत्र दिवस के आयोजन का पूर्वाभ्यास आज स्थानीय गाँधी मैदान में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के नेतृत्व में किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय गाँधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रातः 08ः40 बजे कारगिल चौक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय अम्बेदकर चौक पर बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण प्रातः 08ः50 बजे करने के उपरांत स्थानीय गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रातः 08ः55 बजे किया जाएगा। प्रातः 09ः00 बजे राष्ट्रीय झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:10 बजे समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन, विकास भवन में प्रातः 10ः20 बजे, अनुमंडल कार्यालय 10ः30, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय 10ः40, जिला परिषद कार्यालय 10:45 तथा पुलिस केंद्र में प्रातः 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

पूर्वाभ्यास के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा डी.ए.पी. (पुरुष एवं महिला), बी०एम०पी० तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया गया तथा लय एवं समन्वय बनाये रखने का निदेश दिया गया। पूर्वाभ्यास में गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय तथा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति भी दी गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, जिला कृषि कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय, मद्य निषेध, आईसीडीएस,पी.एच.ई.डी, जिला पंचायती राज कार्यालय, डीआरसीसी कल्याण/ अल्पसंख्यक कल्याण/ सामाजिक सुरक्षा, विद्युत, निर्वाचन उद्योग, जीविका, पर्यटन, खेल,लघु सिंचाई एवं जिला परिवहन कार्यालय द्वारा झांकियों की प्रस्तुति भी निर्धारित है।




