कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बालू लदे ट्रकों को पार कराने के मामले में दो एंट्री माफियाओं को मोहनिया पुलिस ने धर दबोचा, स्कॉर्पियो, मोबाइल व रुपए बरामद
कैमूर जिला के मोहनिया थाने की पुलिस ने एंट्री माफियाओं पर एक बार फिर की कार्रवाई की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने बालू लदे ट्रकों को पार कराने के मामले में दो लोगों को धर दबोचा। इसके बाद पकड़े गए दोनों लोग को मोहनिया थाने लाया गया। खासबात यह कि मोहनिया पुलिस ने बालू लदे ट्रकों को पार कराने के मामले में पकड़े गए दो लोगों के पास से एक स्कोर्पियो, मोबाइल और रुपए बरामद किया। मोहनिया पुलिस ने जिन 2 लोगों को बालू लदे ट्रकों के मामले में पकड़ा है। उन लोगों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया शहर के बड़ी बाजार निवासी अभिषेक कुमार और प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है।

इसकी जानकारी मोहनिया थानेदार ललन कुमार ने दी। इधर पुलिस ने पकड़ा गए आप दोनों लोगों के ऊपर मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बालू लदे ट्रकों को पार कराने की बात कही है। दोनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद दोनों को कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि मोहनिया पुलिस के द्वारा करवाई के बाद बालू ट्रकों को पार करने वाले इनके माफियाओं में हड़कंप मच गया है।




