बेगूसराय-गबन का आरोपी निलंबित डाककर्मी के ठिकानों पर सिबीआई की छापेमारी!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। करोड़ों के गबन के मामले में सीबीआई की टीम ने बेगूसराय पहुंचकर छापामारी कर रही है दरअसल बेगूसराय में डाक विभाग के करीब ढाई करोड़ रूपया गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीबीआई की टीम बेगूसराय में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ।डाक विभाग के निलंबित खजांची अमर कुमार के आवास नगर थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोहल्ले में सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 3 घंटे तक सीबीआई की टीम घर में छापामारी कर तलाशी लेते रहे हे

लेकिन मकान के अंदर से किसी ने मकान का दरवाजा नहीं खोला लेकिन सीबीआई के अधिकारी के मकान सील करने की बात कही गई जिसके बाद मकान के अंदर दाखिल हुई है और कार्रवाई कर रही है ।बताते चलें कि बेगूसराय डाक विभाग में करीब ढाई करोड़ रुपए का गबन किया गया था जिसके बाद सीबीआई में मामला दर्ज कराया गया था। डाक विभाग के द्वारा करीब दर्जनभर कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। हालांकि सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन कोई भी अधिकारी फिलहाल छापेमारी के संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि इस मकान पर छापामारी सीबीआई की टीम कर रही है

Join us on:

Leave a Comment