रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई -24-1-2023
जमुई जिले में आयोजित
मंगलवार को पठान टोली स्थित मदरसा दारुल उलूम कादरिया फैजाने मुस्तफा के प्रांगण में समाज सुधार अभियान को लेकर मोइनुल कादरी की अध्यक्षता में बैठक की गई बैठक का उद्देश्य एदारा सरिया की ओर से 11 फरवरी को जमुई में होने वाले जागरूकता अभियान एवं समाधान सुधार अधिवेशन को सफल बनाने पर बल दिया गया वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना गफारी ने कहां की प्रोग्राम के माध्यम से समाज की कुरीतियों को खत्म करना है जैसे समाज में फैले तिलक प्रथा, डीजे का बजना एवं देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकथाम हेतु मुस्लिम सेफ्टी एक्ट बनाना इस कार्यक्रम में मौलाना बरकती ने कहा कि 11 फरवरी को सभी लोगों को प्रोग्राम में आकर प्रोग्राम को सफल बनाना है

आज समाज में तिलक दहेज के कारण बहुत सारी गरीब लड़कियां आत्महत्या कर रही है और पूंजीपति लोग अपनी बेटियों की शादी में अपने पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं यदि वह पैसा बचा लिया जाए तो उस पैसे से गरीब परिवार की बेटियों का विवाह आसानी से किया जा सकता है इस बैठक में हाफिज मोहम्मद इरफान, मौलाना कमरुद्दीन, रियाज खान, प्रोफेसर बदरूज्जमां बैग, नैयर खान, मोहम्मद एहतेशाम, मोहम्मद आफताब खान ,बबलू खान, हाफिज समीउल्लाह, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना निसार, सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे
बाइट -उपस्थित लोग




