वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय तपेश्वर बाबू के असामयिक निधन पर शोक सभा किया गया आयोजित।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद। जिले के विधिज्ञ संघ जहानाबाद के पुस्तकालय सभागार कक्ष में वरीय अधिवक्ता तपेश्वर शर्मा की आज ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहानाबाद के विधिक संघ से जुड़े वरीय और कनीय अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के उपरांत विधिज्ञ संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा के दौरान जिला विधिज्ञ संघ जहानाबाद के अध्यक्ष गिरजा नंदन प्रसाद एवं सचिव रजनीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे 76 वर्ष की उम्र में ब्रेन हेमरेज के कारण गांधी मैदान के समीप अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर है और विधिज्ञ संघ के अपूरणीय क्षति हुई है।

अधिवक्ताओं ने वरीय अधिवक्ता तपेश्वर बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की । वे अपने पीछे दो पुत्री और एक पौत्र को छोड़कर गए हैं। दोनों पुत्री की शादी हो चुकी है। आज सभी अधिवक्ता अपने अपने कार्य से दूर रहेंगे। इस शोक सभा में वरीय अधिवक्ता किशोरी प्रसाद सिंह , रामदयाल शर्मा , रामाश्रय प्रसाद , खैर खा , सुरेंद्र शर्मा , कृष्णा कुमार , विमल कुमार, विनोद कुमार , अजय कुमार , अजीत कुमार, दिनेश कुमार , कामेश्वर प्रसाद , विजय कुमार, राम बिंदु सिन्हा, विंदु सिन्हा सहित वरीय और कनीय अधिवक्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment