पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया, इनके चित्र पर दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रीमा कुमारी, (शिक्षिका -सह- गाइड कैप्टन), गौतम बुध इंटर विद्यालय जहानाबाद, ने कहा कि नेताजी देश की आजादी से लेकर जापान समझौता में बहुत बड़ा योगदान दिए थे, हम सभी देशवासियों को इनकी जीवनी से शिक्षा लेकर अनुसरण करना चाहिए, जबकि हरिशंकर कुमार, (जिला संगठन आयुक्त) ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा के रूप में कार्य किए, इनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है,

इन्होंने देश के आजादी के लिए आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद बैंक स्थापित किए थे, जिसको अन्य देशों का समर्थन मिला था, उनका जीवन देश के लिए समर्पित हो गया, हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेना है, मौके पर नेहरू युवा केंद्र के विक्रम कुमार, प्रेमलता कुमारी, बिगिनर्स कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त मनीष कुमार, प्लास्टिक वारियर्स टीम के जिला समन्वयक राजीव कुमार, स्काउट- राज, अंकित, संजीव, गाइड- सिनु, गुड़िया, खुशी ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।




