कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
25 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव का विषय ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम है। इसको लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी नवदीप शुक्ला ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के। सभी बूथों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।

समस्त विभागों एवं कार्यालयों में समस्त कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छटक् शपथ दिलाने के निर्देश दिये गये हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालय के निर्वाचन विभाग में बीएलओ को बैनर , पोस्टर, समेत अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।




