सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज, प्लास्टिक जब्त, जुर्माना भी ठोका!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

प्लास्टिक के खिलाफ मोहनिया शहर में चला अभियान, 12 किलो प्लास्टिक जब्त, नगर पंचायत की टीम ने की कार्रवाई

कैमूर जिले के मोहनियां शहर में स्थानीय नगर प्रशासन एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर में अभियान चलाया गया। ईसमें कई दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया गया। करवाई नगर पंचायत के कर्मियों ने मोहनिया शहर के रामगढ़ ओवरब्रिज,भभुआ रोड एवं स्टुवरगंज बाजार सहित अन्य जगह से की है। गौरतलब है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद एक बार फिर स्थानीय प्रशासन अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ ना ही स्थानीय व्यवसायी और ना ही ग्राहक इस अभियान को गंभीरता से ले रहे हैं। धीरे-धीरे शहर में एक बार फिर दुकानदार प्लास्टिक का खुलेआम इस्तेमाल शुरू हो गया हैं और ग्राहक भी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने की मनाही के बावजूद इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहा है। इसी क्रम में मोहनिया नगर प्रशासन एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर में अभियान चलाया। जिसमें कई दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। इसमें मौके पर ही दुकानदारों पर 2500 रुपये जुर्माना किया गया है। वही यह भी हिदायत दी गई है कि दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माने की राशि काफी बढ़ा दी जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment