कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कैमुर के विभिन्न नगर इकाई में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती मनाया गया। जिसमे मोहनियाँ नगर इकाई व दुर्गावती नगर इकाई पुष्पांजलि सह संगोष्ठी का आयोजन कर युवाओं ने नेता जी के कही गयी बातों पर चलने का प्रण लिया। कार्यक्रम में मोहनियाँ नगर अध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उदय प्रताप सिंह, नगर मंत्री शुशील कुमार , दुर्गावती नगर मंत्री राज पाण्डेय, नगर कार्यकारिणी सदस्य सतीश यादव, सूरज कुमार, शिवानी कुमारी, आयुषी कुमारी, फरहा नाज, रानी कुमारी, खुशी कुमारी, सुनन्दा कुमारी आदि उपस्थित रहे।





