जहानाबाद-प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर करवा दी शादी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के चिकसौरा गांव में एक प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा. इस दौरान दोनों को ग्रामीणों ने गांव के बधार में पकड़ लिया. प्रेमी ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने,पकड़कर दोनों की शादी करवा दी जिसमे पंचायत के मुखिया गिनी देवी व सरपंच सुभम कुमार के मौजूदगी में ग्रामीणों ने गया जिला के टेकारी प्रखंड अंतर्गत पंचानपुर निवासी प्रेमी बिकास कुमार व जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड क्षेत्रके चिक्सौरा गांव निवासी प्रेमिका गुड़िया कुमारी ने हिंदू रीति रिवाज से गांव के विष्णु भगवान के मदिर में सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई


आपको बता दे की प्रेमी और प्रेमिका के बीच 15 दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेमी बिकास कुमार ने बताया कि हम सर्कस में काम करने महदीपुर आये थे और सर्कस दिखाते दिखाते गुड़िया से प्यार हो गया इसके बाद विकास और गुड़िया एक दूसरे को चाहने लगे दोनो ने साथ जीने मरने की प्रण कर लिया।और पंद्रह दिन बीत जाने के बाद गुड़िया से मिलने के लिए पंचानपुर से चिकसौरा गांव में चला आया और गांव वाले की नजर परते ही प्रेमि भागने की कोशिश किया लेकिन गांव वाले ने प्रेमी और प्रेमिका को गांव के विष्णु भगवान के मंदिर में ही रीति रिवाज से शादी करवाया गया जिसमे करीब सैकड़ों ग्रामीणों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
बाइट प्रेमी जोड़ी

Join us on:

Leave a Comment