पंकज ठाकुर!
कार्यकारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर
भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। हालांकि इसके लिए विधि और तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन फरवरी के अंत तक चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे तो 11 निदेशक यानी कुल मिलाकर 13 पदों पर निर्वाचन होना है। वर्तमान में भागलपुर अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के कोरडंडा डोरंडा के पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। तो भागलपुर और बाका में कुल मिलाकर 427 पैक्स अध्यक्ष, एवं 23 व्यापार मंडल के अध्यक्ष वोट करेंगे। और अपने नए अध्यक्ष को चुनेंगे सूत्रों पर अगर यकीन करें तो इस बार मैदान में तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोका है। तीनों किसी न किसी पार्टी से है। जिसके लिए अभी से बाकायदा गुपचुप युद्धस्तर पर तैयारी किया जा रहा है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष से लेकर पैक्स अध्यक्ष तक से संपर्क साधा जा रहा है। कहते हैं ना राजनीति में कोई किसी का नहीं होता एक मोल भाव कर समीकरण को तौला जाता है जिसमें दोस्ती दुश्मनी को साइड और परे कर दिया जाता है। शुरुआत होती है नए समीकरण की कहीं ना कहीं वही पटकथा लिखने की शुरुआत गुपचुप तरीके से हो चली है। सबकी अपनी पसंद सबका अपना चाहत बरहाल इस पद के लिए फिलहाल तीन योद्धा मैदान में हैं। समीकरण की बात करें तो तीनों योद्धा मैदान के महारथी हैं। और राजनीति खेमे में भी अच्छी खासी पकड़ रखते हैं।
जारी रहेगा शेष अगले अंक में। सिर्फ शंखनाद पर




