बीजेजेडी पार्टी बिहार का सबसे मजबूत विकल्प बन रही हैं!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद भारत जन जागरण दल पार्टी का मिशन लोकसभा और विधानसभा के तहत आज औरंगाबाद की पावन धरती देव में भव्य कार्यक्रम हुआ l जिसमें हजारों- हजार की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पहुँच कर पार्टी के नेताओं का अभिनंदन किया और आगामी चुनावों में पार्टी के लिए तन- मन- धन सहयोग कर अपने क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने का वादा किया l पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया एम. कुमार ने अति- पिछडा, पिछड़ा,दलित, आदिवासी,दबे- कुचले, अल्पसंख्यक भाइयों के भाग्यविधाता, आधुनिक बिहार के जन्म दाता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को याद करते हुए उनको पुष्प अर्पित किया l उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बाबा साहेब अम्बेडकर , कर्पूरी ठाकुर और बाबू

शिवदयाल सिंह चौरसिया के सपनों का बिहार और भारत का निर्माण करना चाहती है l जहां समाज के सभी वर्गों के साथ बिना किसी भेद- भाव के किये सभी को आर्थिक, समाजिक और राजनीतिक न्याय मिल सके l आजादी के इतने सालों बाद भी चौरसिया समाज के साथ अन्य समाज के लोग निर्वाचित हो कर सांसद नहीं बने हैं l अगर किसी समाज का सांसद इस देश में नहीं होगा तो उस समाज का प्रतिनिधित्व कैसा होगा, उसके हक और अधिकार की आवाज कौन उठायेगा l इसलिए देश के उच्च सदन संसद भवन में हर समाज का नेतृत्त्व होना अति आवश्यक है l
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार और प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत चौरसिया जी के नेतृत्त्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ l जिसमें सैकड़ों प्रदेश के नेता और जिला के नेता शामिल हुए l
जिसमें नाम इस प्रकार है

Join us on:

Leave a Comment