कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चांद धरौली सड़क से 310 बोतल शराब के साथ शराब दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद धरौली सड़क पर पुलिस ने दो तस्कर को 310 बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने तस्कर से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने बताया कि दोनों शराब को यूपी से ले रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बाइक भी जब्त किया। शराब बरामद करने के बाद, जब्त किये गए बाइक और गिरफ्तार किए गए तस्करों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया और इस मामले में पुलिस ने 310 बोतल शराब के साथ पकड़े गए तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने धंधेबाज के ऊपर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के केवां गांव के लल्लन चौरसिया के पुत्र गंगासागर चौरसिया और हरिवंश चौरसिया के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गई है। शराब के साथ पकड़ाया धंधेबाज भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी अजीत सिंह बताया जाता है। पुलिस ने शराब बरामद करने के बाद सभी कार्रवाई पूरी करते हुए तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




