धार्मिक और जातीय उन्माद फैला कर शासन करना चाह रही महागठबंधन सरकार – नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

बिहार/लखीसराय

– लखीसराय। दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता के विवादित बयान पर जमकर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों से आप बयान दिलवा रहे हैं और धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं।उस मंत्री से ज्यादा दोषी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि उन्माद फैला कर शासन करना चाहते हैं तो आपके शासन का अंत हो जाएगा। नेता प्रति पक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री चुनाव करके फिर से जनादेश लें। बताते चलें कि नेता प्रति पक्ष विजय कुमार सिन्हा बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

बाइट-विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रति पक्ष, बिहार विधानसभा।

Join us on:

Leave a Comment